खेलछत्तीसगढ़

झारखंड की पहलवान पूनम ने चोट को मात देकर जीता गोल्ड

रायपुर, 31 मार्च 2026: झारखंड की 19 वर्षीय पहलवान पूनम ऑरन ने करियर खत्म कर देने वाली चोट के बावजूद पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में महिलाओं की 50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर 9 साल के खिताबी सूखे को खत्म कर दिया।

कुश्ती शुरू होने के कुछ समय बाद ही पूनम का कंधा उतर गया था और उन्हें एक साल तक मैट से दूर रहना पड़ा। गेम्स से ठीक पहले फिर कंधे में परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने दर्द को मात दी और फाइनल में तेलंगाना की के. गीता को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पूनम ने कहा, “छोटे-छोटे चोटों के बावजूद मैंने कभी हार नहीं मानी। नौ साल बाद गोल्ड जीतना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।”

झारखंड के चतरा जिले के सुइयाबार गांव की रहने वाली पूनम पिछले करीब एक दशक से रांची के हॉस्टल में अभ्यास कर रही हैं और रांची यूनिवर्सिटी से बीए (पॉलिटिकल साइंस) की पढ़ाई भी कर रही हैं। उनका अगला लक्ष्य जूनियर नेशनल ट्रायल्स में क्वालीफाई करना है।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar