छत्तीसगढ़बस्तर संभागबीजापुर

“भैरमगढ़ में जन्माष्टमी धूम: यादव समाज के उत्सव में पहुंचे सांसद महेश कश्यप, मंदिर में शेड निर्माण की घोषणा”

बीजापुर, 18 अगस्त 2025।
भैरमगढ़ के ग्राम गौराबेड़ा स्थित कृष्ण मंदिर में यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतिम दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप और यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मंदिर प्रांगण में हवन-पूजन के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। इसके पश्चात भक्ति और संस्कृति का संगम देखने को मिला, जहां महा रास लीला, गरबा नृत्य और मटकी फोड़ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर भंडारे और महाप्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सांसद महेश कश्यप ने उपस्थित श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पौराणिक गाथाओं का उल्लेख किया और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राधा कृष्ण मंदिर में शेड निर्माण कार्य की घोषणा की। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलामहामंत्री सत्येंद्र सिंह ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि जिला राम राणा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बलदेव उरसा, भाजपा मंत्री जागर लक्ष्मैया, सुखमन कश्यप, राकेश नायक, अभिषेक ठाकुर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, यादव समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar