आईटीआई में अतिथि व्याख्याता पदों पर भर्ती, 25 सितम्बर तक कर सकेंगे आवेदन

जगदलपुर, 14 सितम्बर 2025।
जिला बस्तर नोडल अंतर्गत संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भानपुरी में प्रशिक्षण सत्र 2025-26 के लिए अतिथि व्याख्याता (Guest Lecturer) पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 सितम्बर सायं 5 बजे तक स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक या स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं।
भर्ती के तहत इन्सट्रूमेंट मेकेनिक, वुड वर्क टेक्निशियन और बेम्बू वर्क (बांस शिल्प) ट्रेड के एक-एक पदों पर भर्ती की जाएगी।
योग्यता
इन्सट्रूमेंट मेकेनिक: हाई स्कूल/पुराना 11वीं उत्तीर्ण, संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT/SCVT) से प्रमाणपत्र या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा। साथ ही ATI/CTI/NVTI/RVTI या TOT उत्तीर्ण होना आवश्यक।
वुड वर्क टेक्निशियन: हाई स्कूल/पुराना 11वीं उत्तीर्ण, संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT प्रमाणपत्र या मैकेनिकल/मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा तथा ATI/CTI/NVTI/RVTI या TOT उत्तीर्ण।
बेम्बू वर्क (बांस शिल्प): हाई स्कूल/पुराना 11वीं उत्तीर्ण, संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT प्रमाणपत्र या बेम्बू टेक्नोलॉजी/बेम्बू स्टडीज में डिग्री/डिप्लोमा। ATI/CTI/NVTI/RVTI या TOT धारकों को प्राथमिकता।
चयन प्रक्रिया
जिन पदों पर CTI/ATI आवश्यक है, वहाँ अभ्यर्थियों का चयन तकनीकी योग्यता (अंकसूची) के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट सूची बनाकर किया जाएगा। यदि CTI/ATI प्रमाणपत्रधारी अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते, तो अन्य योग्य अभ्यर्थियों का चयन भी उनकी तकनीकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्राचार्य, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, भानपुरी, जिला बस्तर (छ.ग.) – 494224 के पते पर जमा करना होगा




