खेल

IPL 2026: सैमसन का शतक, हुसैन का कहर… CSK ने MI को 103 रन से रौंदा, वानखेड़े में एकतरफा मुकाबला

मुंबई। IPL 2026 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई की टीम सिर्फ 104 रन पर ढेर हो गई।

मैच के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने नाबाद 101 रन की दमदार पारी खेली। उनकी इस पारी में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली। वहीं गेंदबाजी में अकील हुसैन ने 4 विकेट झटककर मुंबई की कमर तोड़ दी।

मुंबई की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। सूर्यकुमार यादव (36) और तिलक वर्मा (37) को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी टिक नहीं सका। कप्तान हार्दिक पांड्या भी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।

चेन्नई की इस बड़ी जीत के साथ टीम ने टूर्नामेंट में अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया, जबकि मुंबई को इस हार से बड़ा झटका लगा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar