अन्य खबरें

इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट्स पर बढ़ी निगरानी

नई दिल्ली  21 मई 2026| अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बाद भारत सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश के सभी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स को एडवाइजरी जारी की है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और साउथ सूडान जैसे हाई रिस्क देशों से आने वाले यात्रियों की विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल अफ्रीका में इबोला से 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आए हैं। WHO ने इसे “पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न” घोषित किया है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि किसी यात्री में बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, उल्टी-दस्त, गले में खराश या ब्लीडिंग जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर को सूचना दी जाए। साथ ही संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल भारत में इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी और तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है। यात्रियों से हेल्थ स्क्रीनिंग में सहयोग करने और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar