छत्तीसगढ़जगदलपुर

भीषण गर्मी में बस्तर के घाटलोहंगा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स और एनएसएस ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, राहगीरों और ग्रामीणों के लिए मानवता की मिसाल

जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026: बस्तर जिले के घाटलोहंगा में सूर्य की तपिश और गर्मी को देखते हुए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बस्तर और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने स्थानीय यात्री प्रतीक्षालय में शीतल जल प्याऊ की शुरुआत की। इस सेवा का उद्देश्य चिलचिलाती धूप में सफर कर रहे यात्रियों और आसपास के ग्रामीणों को ठंडा पानी उपलब्ध कराना है।

इस पुनीत कार्य का उद्घाटन ग्राम पंचायत की सरपंच दिया भद्रे और उप सरपंच यमुना तिवारी ने किया। कार्यक्रम में डीओसी (स्काउट) दसरुराम यादव, जिला सचिव लिलेश कुमार देवांगन, वरिष्ठ ग्रामीण यशवंत तिवारी, पूर्व सरपंच कुशल बघेल, ग्राम पटेल और क्षेत्र के अन्य प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। स्वामी आत्मानंद हिंदी उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य और शैक्षणिक स्टाफ ने भी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

जल सेवा अभियान को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी सुभाषचंद्र बोस स्काउट दल और इंदिरा गाइड टीम ने उठाई है। राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव बृजेश बाजपेई, जिला मुख्य आयुक्त संजय पांडेय और जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त (स्काउट) बीआर बघेल इस अभियान का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

राज्यपाल अवार्डी पुष्पा बघेल, अतुल, रामेश्वरी, माहेअक्शा, जिज्ञासा और एनएसएस के अन्य स्वयंसेवक पूरी निष्ठा से इस अभियान में जुटे हुए हैं। वरिष्ठ ग्रामीण यशवंत तिवारी का कहना है कि गर्मी के दिनों में जरूरतमंद लोगों को पेयजल उपलब्ध कराना एक मानवीय और सराहनीय पहल है।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar