भानपुरी मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा: वनमंत्री केदार कश्यप ने की हर घर तिरंगा फहराने की अपील, अस्पताल चौक से वनवासी कल्याण आश्रम तक उमड़ा जनसैलाब

जगदलपुर। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी मंडल अंतर्गत करंदोला शक्ति केंद्र में सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वनमंत्री केदार कश्यप शामिल हुए।
कार्यक्रम में मंत्री केदार कश्यप ने 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगे को घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर फहराकर स्वतंत्रता का पर्व मनाया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में निर्मित राष्ट्रभक्ति के वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों को मान, सम्मान और देशभक्ति से जोड़ना है।
भानपुरी मंडल में यह तिरंगा यात्रा अस्पताल चौक से मुख्य मार्ग होते हुए वनवासी कल्याण आश्रम तक निकाली गई। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रुपसिंह मंडावी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांकला, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खितेश मौर्य सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।