छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

रायपुर में बस्तर-बकावण्ड के नेताओं की अहम बैठक: जनजातीय समस्याओं और विकास पर हुई चर्चा

रायपुर। बस्तर विधानसभा अंतर्गत बकावण्ड विकासखंड के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार दोपहर रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के जनजातीय वर्गों से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में नेताओं ने जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए जरूरी सुझाव भी प्रस्तुत किए और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की आवश्यकता है।

इस दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी सहकारिता प्रकोष्ठ धनुर्जय कश्यप सहित नारायण बिसाई, रोहित त्रिवेदी, सत्यप्रकाश गुप्ता, निलाम्बर बिसाई, विरेन्द्र ठाकुर और सुनील सेठिया समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी नेताओं ने “जनजातीय कल्याण हमारा संकल्प” के संदेश के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar