भाजपा पश्चिम नगर मंडल की अहम बैठक संपन्न, आगामी कार्य योजनाओं पर हुआ मंथन

,,शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर दिया गया विशेष जोर,,
जगदलपुर, 3 फरवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंगलवार को नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक एवं राजनीतिक कार्य योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा करना रहा।
बैठक में पश्चिम नगर मंडल अंतर्गत सभी शक्ति केंद्रों के प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ सशक्त करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु अविनाश सिंह गौतम को पश्चिम मंडल का संयोजक तथा उनके साथ सह संयोजक की भी नियुक्ति की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त संयोजक को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकता बनाए रखने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।




