छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक, 2028 चुनावी रणनीति पर मंथन

Bharatiya Janata Party की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जा रही है। बैठक में आगामी 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने के साथ दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है।

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश विशेष रूप से मौजूद हैं। इसके अलावा Vishnu Deo Sai, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पवन साय, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष समेत करीब 400 नेता शामिल हुए हैं।

बैठक में संगठनात्मक रणनीति, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की जा रही है। साथ ही नक्सलवाद की समाप्ति को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के समर्थन में धन्यवाद प्रस्ताव तथा महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाए जाने की भी संभावना है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar