राशिफल

राशिफल 16 मार्च: बुध-राहु के संयोग से बढ़ेगी चिंता और खर्च, कुछ राशियों को मिलेंगे नए अवसर

नई दिल्ली, 16 मार्च 2026।
ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल के बीच सोमवार 16 मार्च का दिन कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने का संकेत दे रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार आज बुध और राहु का योग बन रहा है, जिससे आर्थिक मामलों और वैश्विक बाजार में अस्थिरता की स्थिति बन सकती है। साथ ही मंगल, बुध और राहु के संयोग के कारण लोगों में आक्रामकता बढ़ने तथा स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह में और चंद्रमा मकर राशि में विराजमान हैं। वहीं बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में तथा सूर्य, शुक्र और शनि मीन राशि में स्थित हैं। दो राशियों में छह ग्रहों की मौजूदगी के कारण आर्थिक और सामाजिक स्तर पर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है।

मेष

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी रह सकती है, लेकिन सामंजस्य बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ

भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा, लेकिन संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

मिथुन

परिस्थितियों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। चोट या परेशानी की संभावना है, लेकिन आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और पारिवारिक संबंध बेहतर होंगे। नौकरी और करियर के मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।

सिंह

शत्रुओं पर आपका प्रभाव रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कन्या

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। भावनाओं में बहकर लिए गए फैसलों से नुकसान हो सकता है।

तुला

गृह-कलह और मानसिक दबाव की स्थिति बन सकती है। हालांकि भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के योग हैं।

वृश्चिक

पराक्रम से सफलता मिलेगी। व्यापार और कामकाज में लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

धनु

आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन लालच में आकर नए जोखिम लेने से बचें। जो लाभ मिल रहा है उसे सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।

मकर

आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम, संतान और व्यापार के मामलों में शुभ संकेत हैं। धन लेन-देन में सावधानी रखें।

कुंभ

मानसिक तनाव और चिंता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य और संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है।

मीन

आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और पुराने कार्यों से भी लाभ मिल सकता है। हालांकि स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी जरूरी है।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार आने वाले लगभग एक महीने तक ग्रहों की स्थिति के कारण लोगों को आर्थिक और मानसिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar