छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

फर्जी ACB अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी करने वाला हसन आबिदी गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो डालकर दिखाता था रसूख

फर्जी ACB अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी करने वाला हसन आबिदी गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो डालकर दिखाता था रसूख

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक सनसनीखेज फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। खुद को ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) और EOW (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) जैसी जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले हसन आबिदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हसन, रायपुर के संजय नगर का निवासी है, जो बीते कई वर्षों से फर्जीवाड़े और अवैध वसूली में सक्रिय था।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला पटवारी के पति राजेश सोनी ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार, हसन आबिदी ने उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर बीते एक साल में किश्तों में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की। डर और दबाव में आकर राजेश ने कर्ज लिया और यहां तक कि पत्नी के गहने बेचकर भी आरोपी को रकम दी।

क्राइम ब्रांच और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तारी
शिकायत के बाद हरकत में आई टिकरापारा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हसन जमीन कारोबारियों और प्रॉपर्टी डीलरों को खासतौर पर टारगेट करता था। वह संपत्ति को विवादित बताकर ACB/EOW का डर दिखाता और मोटी रकम वसूलता।

सोशल मीडिया पर नेताओं संग फोटो डालकर बनाता था दबदबा
आरोपी खुद को रसूखदार और प्रभावशाली दिखाने के लिए नेताओं के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था। इसके जरिए वह लोगों में भय और प्रभाव का माहौल बनाकर ठगी करता। पुलिस को शक है कि इस जाल में और भी कई लोग फंसे हो सकते हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पूरे मामले का विस्तृत खुलासा पुलिस जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकती है। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि यदि कोई और व्यक्ति भी हसन आबिदी की ठगी का शिकार हुआ हो, तो आगे आकर शिकायत दर्ज कराए।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar