छत्तीसगढ़रायपुर संभाग
रायपुर में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: एयरपोर्ट पर मंत्रियों-सांसदों ने किया स्वागत, रास्तेभर कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल



रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी का विमान रायपुर एयरपोर्ट पर उतरा, वहां मौजूद कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पूरे मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए उत्साहित नजर आए। जगह-जगह स्वागत द्वार, फूल वर्षा और बैनर-पोस्टर के जरिए कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का अभिनंदन किया।
राज्य के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी नए विधानसभा भवन का उद्घाटन सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रायपुर शहर इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्सव के रंग में सराबोर है।




