छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर

इच्छापुर में ‘वी. बी. जीराम जी जनचौपाल’ का भव्य आयोजन : सांसद महेश कश्यप ने ग्रामीणों को दिए रोजगार और डिजिटल योजना के दिशा-निर्देश

जगदलपुर, बस्तर: बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत इच्छापुर में आज ‘वी. बी. जीराम जी जनचौपाल’ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सांसद का गांव आगमन पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और भव्य स्वागत के साथ किया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले सांसद ने स्थानीय मंदिर में बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

सभा में संबोधन देते हुए सांसद महेश कश्यप ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नए रोजगार अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक ग्रामीण परिवार को साल में 125 दिन का अकुशल शारीरिक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि पूर्व में यह 100 दिन था। सांसद ने कहा कि इस अतिरिक्त रोजगार से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्थानीय स्तर पर नई आजीविका के अवसर पैदा होंगे।

सांसद ने योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरा प्रबंधन अब ग्राम पंचायतों द्वारा किया जाएगा, भ्रष्टाचार और गड़बड़ी को रोकने के लिए डिजिटल प्रणाली और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इसके तहत केवल वास्तविक मजदूरों को ही लाभ मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि साप्ताहिक मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किया गया है, जिससे भुगतान में देरी नहीं होगी।

जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। महेश कश्यप ने सभी आवेदन ध्यानपूर्वक सुने और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सुविधा पहुंचाना है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे और भी सफल और प्रभावशाली बनाया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar