छत्तीसगढ़

ग्राम कोलर में कल होगा ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह, मुख्य अतिथि होंगे मंत्री गुरु खुशवंत

रायपुर, 22 अक्टूबर 2025/

ग्राम कोलर में मातर भाईदूज के अवसर पर कल ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान सह दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे। वहीं, आयोजन की अध्यक्षता अंचल के लोकप्रिय विधायक इंद्रकुमार साहू करेंगे।

आयोजन समिति के गजेंद्र कुमार साहू एवं हरिराम यादव ने बताया कि इस वर्ष प्रथम सत्र में दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, देश के भाग्य निर्माता शिक्षक, प्राध्यापक, व्याख्याता एवं समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लगभग 35 प्रतिभाओं को ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के नामचीन कवि कृष्णा भारती, डॉ. मयंक शर्मा (दुर्ग), भरत द्वेदी (रायपुर), मनोज शुक्ला (राजनांदगांव), अंजुलता साहू अपनी कविताओं से सभी रसिक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण, कोलर में संपन्न होगा। आयोजन समिति के संयोजक डिकेश्वर साहू ने ग्रामवासियों एवं अंचल के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया है।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar