छत्तीसगढ़जगदलपुर

बस्तर में नौकरी के नाम पर 6.5 करोड़ की ठगी, 7 महीने में 38 केस दर्ज; 27 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर,7 अगस्त 2026

बस्तर में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। वर्ष 2026 के पहले सात महीनों में 38 धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, इन मामलों में अब तक करीब 6 करोड़ 50 लाख रुपये की ठगी की जा चुकी है। आरोपियों ने क्लर्क, चपरासी, शिक्षक और मेडिकल क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से बड़ी रकम वसूली।

जांच में सामने आया कि सबसे अधिक मामले कोतवाली और बोधघाट थाना क्षेत्र में दर्ज हुए हैं, जबकि परपा थाना क्षेत्र में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और ठगी की रकम की रिकवरी के प्रयास भी जारी हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी के किसी भी ऑफर पर आंख बंद कर भरोसा न करें। जिस विभाग या संस्था में नौकरी दिलाने का दावा किया जा रहा हो, उसकी आधिकारिक स्तर पर पुष्टि अवश्य करें। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित व्यक्ति का पुलिस सत्यापन भी कराया जा सकता है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि जल्दबाजी या लालच में कोई फैसला न लें, क्योंकि एक गलत भरोसा लाखों रुपये के नुकसान का कारण बन सकता है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar