राजनीति

पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने TMC छोड़ BJP का थामा दामन, पश्चिम बंगाल चुनाव में बढ़ सकती है पार्टी की ताकत

रायपुर/कोलकाता, 31 मार्च 2026: भारतीय टेनिस के दिग्गज और पूर्व स्टार खिलाड़ी लिएंडर पेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा नेता सुकांता मजुमादर भी मौजूद रहे।

पेस ने कहा, “भाजपा ने मुझे युवाओं और देश की सेवा करने का मौका दिया है, इसके लिए मैं आभारी हूं।” इसके पहले उन्होंने गोवा में करीब चार साल पूर्व TMC की सदस्यता ली थी, लेकिन सक्रियता नहीं दिखा पाए।

विश्लेषकों का मानना है कि लिएंडर पेस कोलकाता में उनकी फैन फॉलोइंग और शहरी वोटबैंक के कारण भाजपा को चुनावी लाभ हो सकता है। इससे पार्टी का युवा वोट प्रतिशत भी बढ़ने की संभावना है।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar