छत्तीसगढ़बकावंडबस्तर संभाग

तारापुर में सर्व आदिवासी समाज की बैठक सम्पन्न, कार्यकारिणी संगठन का गठन — कुशल कुमार भारती बने अध्यक्ष

तारापुर में सर्व आदिवासी समाज की बैठक सम्पन्न, कार्यकारिणी संगठन का गठन — कुशल कुमार भारती बने अध्यक्ष

बकावंड!बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तारापुर में सर्व आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने के उद्देश्य से कार्यकारिणी संगठन का गठन किया गया। बैठक में ग्राम के वरिष्ठ जनों एवं समाज के सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी घोषित की गई।

गठित कार्यकारिणी में कुशल कुमार भारती को अध्यक्ष, खेमराज भद्रे को उपाध्यक्ष, विनोद कश्यप को सचिव, अनिल भारती को कोषाध्यक्ष तथा मनीराम भारती और भूपेश भाटली को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं, गुड्डू राम कश्यप और बेनुराम कश्यप को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

अन्य सक्रिय सदस्यों में आयतुराम भारती, शंकर भारती, चैलन भारती, सोमारु भारती, सुकुलध कश्यप, भी सोयार भारती, प्रभुचंद भारती, चूतुर भारती, और सगुन भारती जैसे अनेक नाम शामिल हैं, जिन्होंने समाज के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा हेतु संगठन की भूमिका पर बल दिया गया। बैठक का उद्देश्य समाज को संगठित कर भविष्य में सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास को नई दिशा देना है।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar