छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागरायपुर संभाग

लंबे इंतजार के बाद शुरू होगी फ्लाइट : हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर सेक्टर में नई सुविधा

जगदलपुर: लंबे समय से बंद जगदलपुर-रायपुर सेक्टर में अब फिर से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। एलायंस एयर ने घोषणा की है कि 31 मार्च से हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर सेक्टर में उड़ानें संचालित होंगी। इस सेवा के शुरू होने से इस क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, हैदराबाद से सुबह 7.50 बजे टेकऑफ करने वाली फ्लाइट 9.10 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। इसके बाद 9.35 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए उड़ान भरेगी, जो 10.30 बजे रायपुर में लैंड करेगी। वापसी में रायपुर से दोपहर 2.25 बजे उड़ान भरकर विमान 3.20 बजे जगदलपुर पहुंचेगा और 3.45 बजे हैदराबाद के लिए टेकऑफ करेगा।

एलायंस एयर का यह कदम यात्रियों के लिए राहत भरा है, क्योंकि पहले जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट को बंद कर दिया गया था। अब यात्रियों को हैदराबाद, रायपुर और जगदलपुर के बीच नियमित और सुविधाजनक उड़ानों का लाभ मिलेगा।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar