
,,ब्लॉक प्रभारी हेमराज बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक, बूथ व पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर,
बकावंड। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बकावंड द्वारा कार्यकारिणी की प्रथम बैठक का आयोजन ब्लॉक प्रभारी हेमराज बघेल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में ब्लॉक बकावंड अंतर्गत सभी मंडल, सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बूथ कांग्रेस कमेटी एवं पंचायत कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवराम बिसाई ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रभारी हेमराज बघेल ने पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से युवाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की योजनाओं और सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा। साथ ही पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी मंडल, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




