छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

प्राकृतिक आपदा पीड़ित तीन परिवारों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

प्राकृतिक आपदा पीड़ित तीन परिवारों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

जगदलपुर, 23 जुलाई 2025
बस्तर जिला प्रशासन ने प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों को कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर हरिस एस. ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत यह मंजूरी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायता राशि निम्नानुसार स्वीकृत की गई है:

तहसील करपावंड के ग्राम छिंदगांव निवासी जयपाल बजरंगी की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने मृतक की पत्नी रतनी को 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है।

तहसील बकावंड के ग्राम मंगनार निवासी निशा बघेल की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई थी। मृतका के पिता सम्पत बघेल को भी 4 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की गई है।

तहसील जगदलपुर के ग्राम कालीपुर निवासी समीर गुहा की पानी में डूबने से मृत्यु हुई थी। उनकी पत्नी आशा को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

कलेक्टर हरिस एस. ने संबंधित तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत सहायता राशि को हितग्राहियों के बैंक खातों में सीधे अंतरित किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar