खेलछत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर

बस्तर हेरिटेज मैराथन में दिखा उत्साह, धावकों को प्रोत्साहित करने हुआ जुंबा डांस

,,लालबाग मैदान में अधिकारियों, धावकों और मीडिया साथियों ने लिया हिस्सा, मैराथन को लेकर बढ़ा जोश,

जगदलपुर, 22 मार्च 2026। बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 के आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में लालबाग मैदान में मैराथन में शामिल होने पहुंचे धावकों का उत्साह बढ़ाने के लिए जुंबा डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धावकों ने भाग लेते हुए जोश और उमंग के साथ जुंबा डांस किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी धावकों का उत्साहवर्धन किया।


जुंबा डांस कार्यक्रम में बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, आईपीएस सुमित कुमार, सहायक कलेक्टर विपिन दुबे सहित अन्य अधिकारी, मांझी-चालकी तथा बड़ी संख्या में धावक और मीडिया के साथीगण शामिल हुए।


इस आयोजन के माध्यम से बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने और फिटनेस के प्रति प्रेरित करने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मैदान में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।


बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 को लेकर प्रशासन और नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, और ऐसे आयोजन लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल गतिविधियों के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar