छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार का असर : सविता बैगा को मिला आयुष्मान कार्ड, अब मुफ्त इलाज का भरोसा

रायपुर, 23 मई 2026।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित ‘सुशासन तिहार’ अब ग्रामीण परिवारों के लिए राहत और विश्वास का बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की मंशानुरूप लगाए जा रहे समाधान शिविरों में लोगों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

इसी क्रम में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम सारसडोल निवासी सविता बैगा का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें सौंपा गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से जुड़ी सविता बैगा को बीमारी की स्थिति में इलाज को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी, क्योंकि उनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं था।

समाधान शिविर में आवेदन देने के बाद उनका कार्ड तत्काल बनाकर प्रदान किया गया। अब उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी। कार्ड मिलने के बाद सविता बैगा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज को लेकर चिंता नहीं रहेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि शासन की यह पहल गरीब परिवारों के लिए बहुत बड़ी राहत है।

जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से लगातार पात्र हितग्राहियों को स्वास्थ्य, आवास, पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar