छत्तीसगढ़

शराब के नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, अर्धनग्न हालत में मिला शव

सरगुजा , 19/05/26। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। ट्रांसपोर्ट नगर कदमपारा इलाके में एक पति ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात पति-पत्नी अपने घर में साथ सोए थे। मंगलवार सुबह महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर अर्धनग्न अवस्था में मिला। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar