छत्तीसगढ़जगदलपुरबकावंडबस्तर संभाग

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर द्वारा बकावंड में अमानत पखवाड़ा का आयोजन

,,किसानों को बचत व सरकारी योजनाओं में निवेश के लिए किया गया प्रेरित,,

जगदलपुर, बकावंड। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर की शाखा बकावंड में दिनांक 25 फरवरी 2026 को अमानत पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, मजदूरों, स्वयं सहायता समूहों, पशुपालकों, ग्रामीण व्यापारियों एवं नवगठित सहकारी समितियों को बचत की आदत विकसित करने तथा बैंक के माध्यम से संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं में निवेश हेतु प्रोत्साहित करना रहा।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर की सभी शाखाओं द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर 14 फरवरी 2026 से 15 मार्च 2026 तक अमानत पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में बकावंड शाखा में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने किसानों एवं आमजन को बैंक की सावधि जमा योजनाओं एवं अन्य बचत योजनाओं से जुड़कर सुरक्षित भविष्य निर्माण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान 19 समूहों द्वारा 22 लाख रुपये तथा वन समिति राजनगर द्वारा 50 लाख रुपये की राशि बैंक की सावधि जमा योजनाओं में निवेश की गई।
यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग जागरूकता एवं विश्वास को दर्शाती है।

इस अवसर पर सोनबारी भद्रे, अध्यक्ष जनपद पंचायत बकावंड, उपाध्यक्ष तरुण पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष पीताम्बर कश्यप, जनपद सदस्य अनिल कुमार बिसाईं,मोहन जोशी,अनंत प्रसाद पाण्डेय, शाखा प्रबंधक बकावंड, आर. के. सूर्यवंशी, शाखा प्रबंधक बजावंड, श्रीमती अपराजिता ठाकुर,शाखा प्रबंधक करपावंड सहित जनपद सदस्य, विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि, बैंक कर्मचारी, किसान भाई एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अमानत पखवाड़ा कार्यक्रम के माध्यम से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर द्वारा ग्रामीण अंचल में बैंकिंग जागरूकता को मजबूती मिली है। इस प्रकार के आयोजन किसानों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित बचत, आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar