कोंडागांवछत्तीसगढ़

‘सुशासन तिहार’ में दिव्यांग दिनेश को मिली बैटरी चलित ट्राइसिकल, पत्रकार खीरेंद्र यादव की पहल लाई रंग

कोंडागांव, 25 मई 2026। जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ एक दिव्यांग युवा के जीवन में नई उम्मीद लेकर आया। नगर पालिका क्षेत्र के तहसीलपारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम सादाड़ी निवासी 19 वर्षीय दिव्यांग दिनेश कुमार को समाज कल्याण विभाग द्वारा बैटरी चलित ट्राइसिकल प्रदान की गई। इस पहल के पीछे स्थानीय पत्रकार खीरेंद्र यादव की सक्रियता और संवेदनशील प्रयास अहम रहे।

पत्रकार की पहल पर प्रशासन ने लिया त्वरित संज्ञान

दिनेश कुमार की शारीरिक स्थिति और परिवार की आर्थिक परेशानियों को करीब से देखने के बाद पत्रकार खीरेंद्र यादव ने मामले को गंभीरता से उठाया। उन्होंने बेहद तत्परता दिखाते हुए मात्र एक दिन के भीतर दिनेश की समस्या को जिला प्रशासन तक पहुंचाया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सुशासन तिहार में ट्राइसिकल का हुआ वितरण

तहसीलपारा में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की अधिकारी श्रीमती ललिता लकड़ा की मौजूदगी में दिनेश कुमार को बैटरी चलित ट्राइसिकल सौंपी गई। ट्राइसिकल मिलने के बाद अब दिनेश के लिए आवाजाही आसान हो जाएगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

लोगों ने की पत्रकार और प्रशासन की सराहना

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पत्रकार खीरेंद्र यादव की पहल और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि पत्रकारिता की संवेदनशीलता और प्रशासन की तत्परता का यह बेहतरीन उदाहरण है, जिसने समय रहते एक जरूरतमंद युवा के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar