
जगदलपुर। बस्तर के जननायक एवं पूर्व सांसद Baliram Kashyap की जयंती के अवसर पर बुधवार को Baliram Kashyap Memorial Government Medical College सह अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम केदार कश्यप यूथ फैंस के तत्वावधान में रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान बस्तर के पूर्व सांसद Dinesh Kashyap ने बलिराम कश्यप के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बलिराम कश्यप का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया और हर वर्ग की चिंता की। उनकी जयंती मनाने का सबसे अच्छा तरीका उनके दिखाए मार्ग पर चलना है।
इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री जयराम दास ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल महान विभूति को श्रद्धांजलि देना ही नहीं, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना भी है। फल वितरण के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समाज के हर व्यक्ति को एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना चाहिए।
कार्यक्रम में खितेश मौर्य, संजय उपाध्याय, अमर यदु, बृज वर्मा, अमित रामटेके, आदर्श ठाकुर, कृष्ण नारायण नाग, सोनू मानिकपुरी, बबीता सिंह, अनुष्का साहू, शुभम श्रीवास्तव, त्रिलोक साहू, स्वदेश रथ, आत्माराम जोशी, कीर्ति पाढ़ी, योगेश मिश्रा, राज पांडे, अनिमेष सिंह, मयंक दिवान, शरद श्रीवास्तव, गुलाम राजपूत, शेख रफीक, शेख सिद्धिक, शैलेन्द्र यदु, गुलाम अशरफ, अभिषेक साव, प्रीतेश राव, रौशन झा, भुवनेश ध्रुव, दिलीप सुंदरानी, राजपाल कसेर, गजानंद दास, कुलदीप भरत कश्यप, जलंधर कश्यप, जीवनाथ कश्यप, इकबाल सिंह सिद्धू, पवन बेध, रमेश नायडू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




