छत्तीसगढ़

धनतेरस 2025: शुभ मुहूर्त में यमदीप जलाकर करें पूजा, भाग्य और आरोग्य के साथ घर-परिवार में समृद्धि की सौगात

रायपुर, 18 अक्टूबर 2025:
धनतेरस 2025 शनिवार को विशेष शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्त्व के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य दिवस के रूप में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आयुर्वेद के प्रवर्तक और चिकित्सा जगत के रक्षक माने जाने वाले भगवान धन्वंतरि की पूजा इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ की जाती है।

शुभ मुहूर्त:

त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 18 अक्टूबर, दोपहर 12:19 बजे

त्रयोदशी तिथि समापन: 19 अक्टूबर, दोपहर 1:51 बजे

मुख्य पूजन मुहूर्त: शाम 7:14 से 9:10 बजे तक

खरीदारी का शुभ समय: दोपहर 12:20 से 4:20 बजे और शाम 5:45 से 7:20 बजे

यमदीपदान: सूर्यास्त के पश्चात

ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन अत्यंत शुभ माना गया है। शुक्र और चंद्रमा के संयोग से भाग्यवृद्धि होगी, सूर्य के नक्षत्र में चंद्रमा आरोग्य का वरदान देंगे और शनिदेव की विशेष कृपा से धनतेरस फलदायी रहेगा।

धनतेरस के अवसर पर लोग यमदीप जलाकर दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना करते हैं। साथ ही सोना, चांदी और नए बर्तन की खरीदारी कर घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की अनुभूति की जाती है।

बाजारों में इस दिन खरीदारी की भीड़ देखने को मिलती है, इसलिए नागरिकों से संयम और नियमों का पालन करने की अपील की जाती है। इस अवसर पर सही समय पर पूजा और खरीदारी करने से धार्मिक और आर्थिक दोनों ही दृष्टियों से लाभ मिलता है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar