खेलछत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तरबस्तर संभाग

नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करने वाली बस्तर की बेटियों को धाकड़ युवा संगठन ने किया सम्मानित, क्षेत्र और समाज का बढ़ाया मान

नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करने वाली बस्तर की बेटियों को धाकड़ युवा संगठन ने किया सम्मानित, क्षेत्र और समाज का बढ़ाया मान

बस्तर। दंतेवाड़ा जिले के चितालुर में धाकड़ युवा संगठन ने नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों का भव्य सम्मान किया। इस आयोजन में संगठन के पदाधिकारियों ने स्वर्ण पदक विजेता नुपुर ठाकुर और छाया नाग तथा रजत पदक विजेता नेहल ठाकुर को पुष्प माला पहनाकर, प्रतीक चिन्ह भेंट कर व मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।

इस सम्मान समारोह में विक्रम सिंह ठाकुर, रूद्रप्रताप सिंह ठाकुर, प्रेमसागर ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर, गजेन्द्र सिंह ठाकुर और मनोज कुमार ठाकुर सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। नुपुर और छाया ने अपनी-अपनी श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और समाज को गौरवान्वित किया, वहीं नेहल ठाकुर ने रजत पदक जीतकर साबित किया कि मेहनत और हौसले से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है।

खिलाड़ियों को मिली नई ऊर्जा और प्रेरणा

सम्मान प्राप्त करने के बाद तीनों खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि धाकड़ युवा संगठन द्वारा मिला यह प्रोत्साहन उनके लिए बहुत मायने रखता है। नुपुर ठाकुर ने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देगा। छाया नाग ने संगठन की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे लाने की यह पहल सराहनीय है। वहीं, नेहल ठाकुर ने कहा कि यह समर्थन उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करता है।

खेल प्रतिभाओं को संबल दे रहा धाकड़ युवा संगठन

विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि संगठन हमेशा से खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं के साथ खड़ा रहा है और आगे भी इसी तरह समर्थन करता रहेगा। रूद्रप्रताप ठाकुर ने इस आयोजन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। प्रेमसागर ठाकुर और मनोज ठाकुर ने भी एक स्वर में कहा कि धाकड़ समाज के युवाओं को खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए संगठन निरंतर काम कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar