छत्तीसगढ़बस्तर संभागरायपुर संभाग

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घायल जवानों से की मुलाकात, कहा – देश को आप पर गर्व है

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घायल जवानों से की मुलाकात, कहा – देश को आप पर गर्व है

रायपुर, 15 मई 2025
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर हुए नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों से मुलाकात की।

इस ऑपरेशन में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, हेड कांस्टेबल मुनेश चंद शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कांस्टेबल धनु राम घायल हो गए थे। सभी का इलाज एम्स में चल रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा, “आपके चेहरे पर मुस्कान और आपके साहस को देखकर गर्व होता है। आपकी भुजाओं की ताकत और समर्पण को पूरा देश सलाम करता है।”

उन्होंने सभी जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

यह दौरा न केवल प्रशासनिक संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि सरकार हर मोर्चे पर तैनात जवानों के साथ खड़ी है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar