छत्तीसगढ़जगदलपुर

2 करोड़ की लागत से एलआईसी ऑफिस रोड निर्माण शुरू: शिशु मंदिर से झाड़ेश्वर मंदिर तक बनेगी सड़क, लोगों को मिलेगा बेहतर आवागमन

जगदलपुर। शहर में लंबे समय से प्रतीक्षित एलआईसी ऑफिस रोड के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क सरस्वती शिशु मंदिर से एमपीएम हॉस्पिटल रोड होते हुए झाड़ेश्वर मंदिर तक बनाई जाएगी।

इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और सुगम आवागमन सुविधा मिलेगी। साथ ही ट्रैफिक दबाव कम होने और आसपास के इलाकों के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

यह मांग काफी समय से स्थानीय लोगों द्वारा उठाई जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, पीडब्ल्यूडी सभापति निर्मल पानीग्राही सहित भाजपा संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar