अन्य खबरेंछत्तीसगढ़

कोल लेवी स्कैम जांच तेज: राकेश जैन पर EOW-ACB की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, 40 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन का खुलासा

रायपुर:स्टेट इकोनॉमिक ऑफेन्सेस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (EOW) और एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कोल लेवी घोटाले की जांच में बड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार को आरोपी राकेश जैन के खिलाफ 1200 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट रायपुर की विशेष अदालत में पेश की।

इस चार्जशीट में कई दस्तावेज और सबूत शामिल हैं, जिनमें जैन पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जबरन वसूली और फर्जीवाड़ा जैसे आरोप लगाए गए हैं।

राकेश जैन फिलहाल रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।

शेल कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग

जांच में सामने आया कि अवैध कोल लेवी ज्यादातर नकद में वसूली जाती थी। जो लोग नकद भुगतान नहीं कर पाते थे, उनके लिए मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी कथित रूप से शेल कंपनियों के जरिए लेन-देन की व्यवस्था करते थे।

जांच एजेंसी के अनुसार राकेश जैन ने इन कंपनियों और कई बैंक खातों का इस्तेमाल कर अवैध पैसों को वैध दिखाने का काम किया।

ब्यूरो को जांच में पता चला कि जैन ने करीब 40 करोड़ रुपये की राशि को बैंकिंग चैनलों के जरिए रूट और लेयर किया। बाद में यह पैसा कैश में बदलकर सूर्यकांत तिवारी तक पहुंचाया गया

इस प्रक्रिया में शामिल था:

  • फर्जी बिल जारी करना
  • पैसों को कई खातों में ट्रांसफर कर असली स्रोत छिपाना
  • रकम को अनवर ढेबर और उनसे जुड़ी कंपनियों स्टार ट्रेडर्स और महावीर एंटरप्राइजेज तक पहुंचाना

शराब घोटाले से भी जुड़े तार

EOW-ACB की जांच में यह भी सामने आया कि राकेश जैन का नाम राज्य के शराब घोटाले से भी जुड़ा है। आरोप है कि उन्होंने अनवर ढेबर से जुड़े लोगों और कंपनियों को अपने नेटवर्क के जरिए बैंक एंट्री उपलब्ध कराकर अवैध पैसों की लेयरिंग में मदद की।

जैन के खिलाफ रायपुर पुलिस में पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से एक मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, जबकि दो मामलों की जांच अभी जारी है

पहले भी दाखिल हो चुकी हैं चार्जशीट

इससे पहले जुलाई 2024 में कोल लेवी मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की गई थी, जिसमें 15 आरोपियों के नाम शामिल थे, जैसे:
सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर विश्नोई, शिव शंकर नाग, संदीप कुमार नायक, सूर्यकांत तिवारी, निखिल चंद्राकर, लक्ष्मीकांत तिवारी, हेमंत जायसवाल, चंद्रप्रकाश जायसवाल, शेख मोइनुद्दीन कुरैशी, परख कुर्रे, राहुल सिंह, रोशन कुमार सिंह और वीरेंद्र जायसवाल।

इसके बाद अक्टूबर 2024 में मनीष उपाध्याय और रजनीकांत तिवारी के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की गई थी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar