अन्य खबरें

सड़क पर नमाज को लेकर CM योगी का बड़ा बयान, कहा- “सड़कें चलने के लिए हैं”

लखनऊ , 18/05/26 ! लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं।” सीएम योगी ने साफ कहा कि किसी को भी ट्रैफिक व्यवस्था बाधित करने का अधिकार नहीं है।

मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समुदाय को सलाह देते हुए कहा कि यदि मस्जिद या घर में जगह कम है, तो लोग “शिफ्ट” में नमाज पढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेवजह भीड़ बढ़ाने से यातायात प्रभावित होता है और आम लोगों को परेशानी होती है।

सीएम योगी ने आगे कहा, “हम प्यार से समझा देंगे, लेकिन अगर कोई नहीं मानेगा तो दूसरा तरीका अपनाना पड़ेगा।” उन्होंने कानून-व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि किसी को भी सड़क जाम करने या अव्यवस्था फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अपने संबोधन में उन्होंने बरेली में हुए विवाद का भी जिक्र किया और कहा कि वहां लोगों ने “ताकत आजमा ली” है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार के अपराध में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि सितंबर 2025 में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद के बाद मौलाना तौकीर रजा द्वारा धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया गया था, जिसके बाद कई जगह तनाव और पथराव की घटनाएं सामने आई थीं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar