छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CM विष्णुदेव साय का सुपर-बिजी रविवार: ‘मन की बात’ से लेकर एयरपोर्ट मूवमेंट तक मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी

रायपुर, 30 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रविवार का कार्यक्रम तय हो गया है। सुबह 10:45 बजे वे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 11 बजे साइंस कॉलेज स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां वे 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक “मन की बात” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे ऑडिटोरियम से वापस लौटकर 12:15 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन पहुंचेंगे और यहां उनका आरक्षित समय रहेगा।

शाम को 4 बजे वे फिर मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन से एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे और 4:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। यहां कुछ समय आरक्षित रखने के बाद मुख्यमंत्री 5:15 बजे एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे और 5:30 बजे नया रायपुर (अटल नगर) स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar