शाम को बीरगांव में होली मिलन में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय: दिनभर मंत्रालय में बैठक, सुबह 11 बजे निवास से करेंगे प्रस्थान

रायपुर: Vishnu Deo Sai का शुक्रवार 6 मार्च को राजधानी रायपुर में व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह मंत्रालय में बैठक करेंगे और शाम को बीरगांव में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। इसके बाद 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मंत्रालय में बैठक एवं आरक्षित कार्यक्रम रहेंगे।
शाम 4:30 बजे मंत्रालय से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 5:10 बजे सांस्कृतिक भवन, नगर निगम बीरगांव रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे 5:10 बजे से 6:10 बजे तक आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 6:10 बजे बीरगांव से प्रस्थान कर 6:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।




