छत्तीसगढ़

रायपुर से बिलासपुर तक CM विष्णु देव साय का मेगा डे प्लान: एयरपोर्ट से सीधे किसान सम्मेलन, ‘कृषक उन्नति योजना’ की आदान सहायता राशि का वितरण, शाम को इंडोर स्टेडियम में बड़ा कार्यक्रम

रायपुर, 28 फरवरी 2026।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे, जहां वे कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद शाम को रायपुर में विभिन्न आयोजनों में भी सहभागिता करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। 11:40 बजे वे मोवा स्थित श्री बालाजी कैंसर हॉस्पिटल पहुंचेंगे, जहां आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।

दोपहर 12:40 बजे मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 1:00 बजे स्टेट प्लेन से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। 1:10 बजे वे बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

इसके बाद 1:20 बजे ग्राम पंचायत रहंगी (विकासखंड बिल्हा) स्थित खेल मैदान पहुंचकर दोपहर 3:50 बजे कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहेंगे और उन्हें योजना के तहत सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री 4:00 बजे बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 4:10 बजे स्टेट प्लेन से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 4:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचने के बाद 5:00 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

शाम 6:30 बजे वे पुनः मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 6:35 बजे बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां निर्धारित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। रात 7:40 बजे वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिलासपुर में आयोजित किसान सम्मेलन को लेकर किसानों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar