छत्तीसगढ़
CM TODAY SCHEDULE : सुबह दिल्ली से रायपुर आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, इंडिगो की फ्लाइट से पहुंचेंगे एयरपोर्ट, फिर CM हाउस में रहेगा कार्यक्रम

रायपुर, 28 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 28 अगस्त का दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। मुख्यमंत्री सुबह 4:45 बजे नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन से कार द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 5:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और इसके बाद 5:55 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E 6459 से रायपुर के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 7:55 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे।
रायपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सुबह 8:05 बजे कार द्वारा CM हाउस, सिविल लाइन के लिए रवाना होंगे। 8:25 बजे CM हाउस पहुंचकर वे रिजर्व रहेंगे।




