CM SCHEDULE : विधानसभा सत्र में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, सुबह 11:30 बजे रायपुर निवास से करेंगे प्रस्थान, जानें पूरा कार्यक्रम…

डमरू कश्यप
रायपुर, 26 फरवरी 2026। Vishnu Deo Sai गुरुवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनभर विभिन्न शासकीय गतिविधियों में शामिल रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:55 बजे सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे, जहां वे आरक्षित रहेंगे।
दोपहर 1:00 बजे वे नवा रायपुर अटल नगर स्थित निवास से कार द्वारा रवाना होकर 1:10 बजे Chhattisgarh Legislative Assembly, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 1:10 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा सत्र में भाग लेंगे।
विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे विधानसभा परिसर से प्रस्थान करेंगे और 5:55 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।
नोट के अनुसार मुख्यमंत्री का शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।




