छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

मुख्यमंत्री का 20 सितम्बर का कार्यक्रम तय, शाम को शामिल होंगे 350वीं शहीदी शताब्दी नगर कीर्तन यात्रा में

रायपुर। मुख्यमंत्री का 20 सितम्बर 2025 (शनिवार) का दिनभर का कार्यक्रम तय किया गया है। सुबह 10:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान कर 10:55 बजे मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

दोपहर 1:00 बजे वे नवा रायपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 1:25 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।

शाम 5:45 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर 6:00 बजे जेरी-खेड़ी पहुंचेंगे, जहां 6:00 से 7:00 बजे तक आयोजित 350वीं शहीदी शताब्दी वर्ष नगर कीर्तन यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद 7:00 बजे वे छेरी-खेड़ी से प्रस्थान कर 7:15 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर लौटेंगे और आरक्षित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar