छत्तीसगढ़बस्तर संभागरायपुर संभाग

मुख्यमंत्री का सोमवार का कार्यक्रम : बस्तर दौरे में करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, रायपुर लौटकर समीक्षा करेंगे हालात

रायपुर, 1 सितम्बर 2025।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान कर 9:45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से विशेष विमान द्वारा 9:55 बजे रवाना होकर 10:35 बजे डीआरडीओ एयर स्ट्रिप, जगदलपुर पहुंचेंगे।

जगदलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री 10:35 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद वे 3:00 बजे जगदलपुर से विशेष विमान द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री का विमान 3:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां से वे कार द्वारा सीधे मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। उनका कार्यक्रम 4:00 बजे निवास पहुंचकर समाप्त होगा।

👉 मुख्यमंत्री के इस दौरे को प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति की समीक्षा और राहत कार्यों की गति बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar