छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में रहेंगे मौजूद, देर रात तक आरक्षित कार्यक्रम

रायपुर, 12 मई 2026। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai का मंगलवार 12 मई 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री शाम 5:55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला रायपुर पहुंचेंगे। यहां उनका कार्यक्रम रात 10 बजे तक आरक्षित रखा गया है।
इसके बाद मुख्यमंत्री रात 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना होकर 10:20 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री निवास में भी उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।




