मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स समापन में होंगे शामिल, देर रात कोलकाता दौरे पर रवाना

रायपुर, 03 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026” के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होकर 5:00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां वे एक घंटे तक आयोजित समापन समारोह में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 6:00 बजे ऑडिटोरियम से वापस प्रस्थान कर 6:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री साय का देर शाम कोलकाता दौरा प्रस्तावित है। वे रात 7:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और इंडिगो की फ्लाइट से कोलकाता पहुंचेंगे। वहां रात 11:30 बजे होटल नोवोटेल में विश्राम करेंगे।
अगले दिन 4 अप्रैल को मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसमें रोड शो और भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम शामिल हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार वे नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम और बिनपुर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे।
दिनभर के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम को कोलकाता से रायपुर लौटेंगे और रात्रि 7:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।




