छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

दिल्ली धमाके पर बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: “लाल किले के पास हुआ विस्फोट अत्यंत दुखद, पूरे देश को झकझोर देने वाली घटना”

रायपुर, 11 नवम्बर 2025 — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताया है। उन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह हादसा पूरे देश को झकझोर देने वाला है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और संबंधित केंद्रीय एजेंसियां स्थिति की सतत समीक्षा कर रही हैं और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने शांति और संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस कठिन समय में देश के सभी नागरिक पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar