छत्तीसगढ़ब्रेकिंग खबरें

बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा – देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को सुस्पष्ट कार्य विभाजन के साथ जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने पास सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत निवारण समेत वे सभी विभाग रखे हैं, जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं किए गए हैं।

मंत्रिपरिषद और उनके विभाग :

  1. विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री – सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवारण व अन्य विभाग
  2. अरुण साव, उप मुख्यमंत्री – लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण
  3. विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री – गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  4. राम विचार नेताम, मंत्री – आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधन विकास
  5. दयाल दास बघेल, मंत्री – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
  6. केदार कश्यप, मंत्री – वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य
  7. लखन लाल देवांगन, मंत्री – वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम
  8. श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन
  9. ओ.पी. चौधरी, मंत्री – वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
  10. लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री – महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण
  11. टंकराम वर्मा, मंत्री – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा
  12. गजेन्द्र यादव, मंत्री – स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य
  13. गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास
  14. राजेश अग्रवाल, मंत्री – पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व

👉 अब 14 सदस्यीय कैबिनेट के साथ विष्णु देव साय सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए नया रोडमैप तैयार कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar