छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कबीरधाम और बलौदाबाजार दौरे पर जाएंगे, वीरांगना अवंति बाई और सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लेंगे

रायपुर/कबीरधाम/बलौदाबाजार-भाटापारा, 22 मार्च 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह रायपुर से प्रस्थान करेंगे और दो जिलों – कबीरधाम और बलौदाबाजार-भाटापारा – के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री पहले पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा कवर्धा स्थित न्यू पुलिस लाइन हेलीपैड पहुँचेगे। इसके बाद वे ग्राम-जुनवानी (नर्मदाधाम) पहुँचेगे, जहाँ स्थानीय ग्रामीण उनका स्वागत करेंगे।

मुख्यमंत्री ग्राम सेमरिया में “वीरांगना अवंति बाई लोधी के 168वें बलिदान दिवस” कार्यक्रम में भाग लेंगे और वीरांगना की शौर्य गाथाओं को याद करेंगे।

इसके बाद वे हेलीकॉप्टर द्वारा पलारी स्थित मिनी स्टेडियम मैदान, ग्राम ओड़ान पहुँचेंगे, जहाँ गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

दिन के अंत में मुख्यमंत्री रायपुर लौटकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड और फिर अपने निवास पहुँचेगे। मुख्यमंत्री के दौरे के शेष कार्यक्रम बाद में जारी किए जाएंगे।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar