रायपुर से डोंगरगांव तक फाल्गुन महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कबीर मठ आश्रम नादिया में रहेगा दो घंटे का प्रवास

रायपुर, 1 मार्च 2026।
विष्णु देव साय आज रविवार को राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड स्थित कबीर मठ आश्रम नादिया में आयोजित फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 1:00 बजे वे कबीर मठ आश्रम नादिया, विकासखंड डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव पहुंचेंगे। यहां वे 1:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे और संत समाज व श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे डोंगरगांव से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फाल्गुन महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।




