छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज नवा रायपुर में विधानसभा सत्र में रहेंगे मौजूद, कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभव

रायपुर: मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai का बुधवार को व्यस्त कार्यक्रम तय है। वे सुबह मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन से प्रस्थान कर Chhattisgarh Vidhan Sabha, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे और विधानसभा सत्र में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दिनांक 11 मार्च 2026 (बुधवार) को इस प्रकार रहेगा—

सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 11:25 बजे वे छत्तीसगढ़ विधानसभा, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

11:30 बजे से 1:00 बजे तक मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र में शामिल रहेंगे। इसके बाद 1:00 बजे से 2:00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

दोपहर 2:00 बजे से 3:20 बजे तक फिर से विधानसभा सत्र में उनकी भागीदारी निर्धारित है। सत्र समाप्त होने के बाद 3:20 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा परिसर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 3:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar