छत्तीसगढ़

ओडिशा से लौटकर बस्तर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, महतारी वंदन सम्मेलन के बाद आरंग में करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

रायपुर, 8 मार्च 2026।
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai का आज बस्तर और रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में व्यस्त कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री दोपहर में ओडिशा से लौटकर बस्तर पहुंचेंगे, जहां वे “वृहद महतारी वंदन सम्मेलन-2026” में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे ओडिशा के नबरंगपुर जिले के मैदलपुर कॉलेज ग्राउंड स्थित हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 1:00 बजे ग्राम बस्तर (जिला बस्तर) के हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद वे 1:10 बजे लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम पहुंचकर दोपहर 1:10 बजे से 2:45 बजे तक आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:25 बजे हेलीकॉप्टर से बस्तर से रवाना होकर 4:25 बजे रायपुर जिले के आरंग स्थित कृषि उपज मंडी हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा 4:40 बजे ग्राम पारागांव स्थित चन्द्रनाहू परिसर पहुंचकर चन्द्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज के वार्षिक अधिवेशन 2026 में भाग लेंगे और समाज के लोगों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:55 बजे पारागांव से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 6:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar