छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

छत्तीसगढ़ का बजट युवाओं और किसानों के लिए ऐतिहासिक कदम – शकुन्तला कश्यप

,,शिक्षा, कौशल विकास और किसान कल्याण को मिली नई दिशा,,

जगदलपुर, बस्तर। जिला पंचायत सदस्य शकुन्तला कश्यप ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे युवाओं, शिक्षा, कौशल विकास और किसानों के लिए मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास की नींव को मजबूत करेगा और छत्तीसगढ़ को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

उन्होंने बताया कि बजट में युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। विश्वविद्यालयों एवं व्यावसायिक परीक्षा मंडल के लिए ₹731 करोड़, स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना हेतु ₹100 करोड़, तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए ₹50 करोड़ तथा CG ACE योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ₹33 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए ₹35 करोड़ का बजट युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम है।

शकुन्तला कश्यप ने कहा कि इस बजट में शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और वे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनेंगे। वहीं किसान कल्याणकारी योजनाओं के लिए किए गए प्रावधान प्रदेश के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेंगे और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।

यह बजट न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत आधार भी तैयार करता है। शिक्षा, युवा शक्ति और किसानों पर केंद्रित यह बजट छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की स्पष्ट तस्वीर प्रस्तुत करता है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar