छत्तीसगढ़जगदलपुर

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा का जगदलपुर आगमन, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत

जगदलपुर, 17 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के बस्तर प्रवास के दौरान शुक्रवार को जगदलपुर आगमन पर सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज बीएन मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत तन्मय खन्ना, जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीशगण तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य न्यायाधीश के आगमन पर प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए बस्तर प्रवास के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar